Forgot password?    Sign UP
Global Gender Gap Report 2026 - भारत को मिला 131वां स्थान

Global Gender Gap Report 2026 - भारत को मिला 131वां स्थान


Advertisement :

2026-09-21 : हाल ही में, विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी वर्ष 2026 की Global Gender Gap Report में दुनियाभर के 145 देशों में भारत को 131वां स्थान मिला है। इस बार की सूचकांक की रिपोर्ट में कहा गया है कि लैंगिक समानता की दिशा में भारत की प्रगति 64.5% रही है, लेकिन यह वैश्विक औसत से कम है। भारत के लिए बताया गया है की, सबसे बड़ी चुनौती महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण रोजगार से बाहर रह जाती हैं।

और इसलिए शिक्षा हासिल करने के बावजूद महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और संसाधनों तक समान पहुंच अभी नहीं मिली है। महिलाओं के लिए नेतृत्व के अवसरों का अभाव भी एक बड़ी समस्या है। जो महिलाएं शिक्षा और पेशेवर क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, शीर्ष पदों पर उनकी तैनाती बहुत कम हो पाती है।

Top Five Countries for Gender Parity in 2026-



1. आइसलैंड

2. फिनलैंड

3. नॉर्वे

4. नामीबिया

5. यूनाइटेड किंगडम

Provide Comments :


Advertisement :