World Science Day 2026 - Common Ground Through Science Diplomacy
2026-11-12 : हाल ही में, 10 नवम्बर के दिन दुनियाभर में World Science Day 2026 मनाया गया है। आपको बता दे की इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी तब से लेकर अब तक इसे प्रतिवर्ष 10 नवम्बर के दिन ही मनाया जाता है। इस दिन विज्ञान के महत्व और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया जाता है। यह दिवस जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन जैसे वैश्विक मुद्दों पर विज्ञान के प्रभाव को दर्शाता है और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देता है।
इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Common Ground Through Science Diplomacy" रखी गयी है। इस वर्ष की यह विशेष थीम दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करती है कि वें साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर दें।
विश्व विज्ञान दिवस हमें याद दिलाता है कि विज्ञान के प्रति हमारा भरोसा, उसका सही उपयोग और नवाचार ही हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की चाबी हैं। यह दिन हमारे वैज्ञानिकों के प्रयासों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को विज्ञान की ओर आकर्षित करने का अवसर भी है।