क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया सन्यास
2026-11-05 : हाल ही में, अपने खेल के दम से सबका मन मोह लेने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने आख़िरकार 41 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास लेने का निर्णय लिया है। आपको बता दे की उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए थे। रोनाल्डो ने साल 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। फिर इसके बाद वह वर्ष 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे थे।
इस प्रकार वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा पाठक ध्यान रखें की वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
About Cristiano Ronaldo In Hindi-
• रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अपना डेब्यू 2003 में 18 साल की उम्र में किया था।
• अपना पहला गोल 2004 में ग्रीस के खिलाफ यूरो चैंपियनशिप में दागा था।
• रोनाल्डो की मौजूदगी में पुर्तगाल ने 2019 का पहला नेशंस लीग खिताब भी जीता।
• अपने शानदार करियर में रोनाल्डो ढेरों ट्रॉफियां जीतने वाली कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें स्पोर्टिंग सीपी, मैनेचेस्टर यूनाइटेड, रियाल मैड्रिड और जुवेंतस शामिल हैं।