‘दिनेश वी. गनवीर’ बने GSI के नए महानिदेशक
2026-11-04 : हाल ही में, दिनेश विट्ठलराव गनवीर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के 55वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। आपको बता दे की श्री गनवीर ने नागपुर स्थित आरटीएमएनयू विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1 जुलाई 1994 को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में अपना करियर शुरू किया था। अपने 30+ वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने GSI के केंद्रीय क्षेत्र, पूर्वोत्तर क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र में विभिन्न वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों पर काम किया है।
About Geological Survey of India-
⦿ यह खान मंत्रालय (Ministry of Mines) के अधीन कार्य करता है।
⦿ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 04 मार्च 1851 में की गयी थी।
⦿ इसका मुख्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में स्थित है।
⦿ इसके मुख्य कार्य - खनिज संसाधनों का निरंतर आंकलन करना, जमीनी, हवाई और समुद्री सर्वेक्षण करना और खनिज पूर्वेक्षण और जाँच करना आदि है।