Forgot password?    Sign UP
‘इलियाना इओतोवा’ बनी बुल्गारिया की पहली महिला राष्ट्रपति

‘इलियाना इओतोवा’ बनी बुल्गारिया की पहली महिला राष्ट्रपति


Advertisement :

2026-11-04 : हाल ही में, बुल्गारिया में पहली बार किसी महिला को लोकतांत्रिक रूप से राष्ट्रपति के पद पर चुना गया है। आपको बता दे की यहाँ इलियाना इओतोवा (Iliana Iotova) ने राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा दौर (रनऑफ़) जीता, जिससे वह बुल्गारिया की पहली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई महिला राष्ट्रपति बन गईं है। इओतोवा यूरोपीय संघ (ईयू) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में बुल्गारिया की भूमिका बनाए रखने की वकालत करती हैं और रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक समाधान का समर्थन करती हैं।

About Bulgaria In Hindi-



◉ यह दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है।

◉ बुल्गारिया यूरोपीय संघ, नाटो और यूरोप परिषद का सदस्य है।

◉ बुल्गारिया की राजधानी "सोफिया" नामक शहर है।

◉ बुल्गारिया की मुद्रा बल्गेरियाई लेव (BGN) है।

◉ बुल्गारिया की सीमाएं - उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से और पूर्व में काला सागर से मिलती हैं।

◉ बुल्गारिया में एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिसमें थ्रेसियन, ग्रीक, रोमन और ओटोमन सभ्यताओं के प्रभाव हैं।

Provide Comments :


Advertisement :