अर्शदीप सिंह बने 150 T20I विकेट लेने वाले प्रथम भारतीय गेंदबाज
2026-11-02 : हाल ही में, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही T20 श्रृंखला के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आपको बता दे की इन्होने यहाँ अब तक 150 T20I विकेट लेने का तमगा हासिल किया है। और अब तक यह करने वाले वह प्रथम भारतीय गेंदबाज बने है। हालाँकि विश्वभर की बात करें तो वह अब तक के तीसरे गेंदबाज बने है जिन्होंने 150 T20I विकेट लिए है।
इनसे पहले टिम साउदी (न्यूजीलैंड) और मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) ने ये रिकॉर्ड बना रखा था। अर्शदीप सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी से की थी और भारत के अंडर-19 टीम के सदस्य भी रहे हैं। अर्शदीप ने 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए पदार्पण किया था।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) डेब्यू उन्होंने 22 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था, जिसमें उन्होंने मेडन ओवर फेंककर तीसरे भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया था।