Forgot password?    Sign UP
केंद्र सरकार ने ‘प्रकाश राजपुरोहित’ को नया उपचुनाव आयुक्त नियुक्त किया

केंद्र सरकार ने ‘प्रकाश राजपुरोहित’ को नया उपचुनाव आयुक्त नियुक्त किया


Advertisement :

2026-10-14 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के 2010-बैच के आईएएस अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित को नया उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। आपको बता दे की वह यहाँ इस पद पर "संजय कुमार" का स्थान लेंगे। अब इस नवनियुक्ति के बाद प्रकाश अप्रैल 2030 तक इस पद पर रहकर सेवाएं देंगे। इससे पहले वह मई 2026 से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त का यह महत्वपूर्ण पद अगस्त से खाली चल रहा था। प्रकाश राजपुरोहित ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है।

ध्यान रहे की वर्तमान समय में 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। और भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 साल का होता। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उसकी उम्र 65 साल से अधिक ना हो।

Provide Comments :


Advertisement :