Forgot password?    Sign UP
ICC Player of The Month September 2026 - भारतीय क्रिकेटर ‘शुभमन गिल’ को मिला सम्मान

ICC Player of The Month September 2026 - भारतीय क्रिकेटर ‘शुभमन गिल’ को मिला सम्मान


Advertisement :

2026-10-13 : हाल ही में, भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज शुभमन गिल को सितम्बर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month September 2026) घोषित किया गया है। आपको बता दे की गिल को अब तक ये मासिक पुरस्कार 5वीं बार मिल चूका है। और पुरुष क्रिकेट में उनके अलावा कोई भी 3 से ज्यादा यह पुरस्कार नहीं जीत पाया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला क्योंकि इन्होने- पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा महिला वर्ग में भी यह सम्मान भारतीय खिलाड़ी शेफाली वर्मा को मिला है। इन्हें दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें पिछले साल नवंबर में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। शेफाली को यह सम्मान इसलिए मिला क्योंकि इन्होने - पिछले दिनों आयोजित हुए महिला एशिया कप में अपना आलराउंडर प्रदर्शन दिखाया था।

गोरतलब हो की इससे पहले श्रीलंका के क्रिकेटर "सोनल दिनुशा" को अगस्त-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड आइल ऑफ मैन की क्रिकेटर "लूसी बार्नेट" को मिला था।

Provide Comments :


Advertisement :