Nobel Prize in Physics 2026 - अमेरिकी वैज्ञानिक ‘फ्रांसिस हाल्जेन’ को मिला
2026-10-06 : हाल ही में, भौतिकी के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार यानी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physics 2026) की घोषणा हुई है। पाठकों को बता दे की इस वर्ष के लिए बेल्जियम मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन (Francis Halzen) को यह पुरस्कार मिला है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने - आइसक्यूबन न्यूट्रिनो ऑब्जर्बेटरी में अहम योगदान और अंतरिक्ष से धरती तक पहुंचने वाले बेहद ज्यादा ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो कण की खोज की थी। आइसक्यूब का इस्तेमाल करके, शोधकर्ता दूर के ब्रह्मांड में बहुत ज्यादा ऊर्जा वाली प्रक्रियाओं से निकलने वाले न्यूट्रिनो को पकड़ सकते हैं।
About Nobel Prize In Hindi-
◉ नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं जिसमे - चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र शामिल है।
◉ यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
◉ यह स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।
◉ अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है।
◉ पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया गया था।
◉ किसी एक क्षेत्र में एक साल में अधिकतम 3 लोगों को अवार्ड दिया जा सकता है।
◉ अब तक इन भारतीय लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला हैं (Noble Prize Winners Of India) - रविंद्रनाथ टैगोर, हरगोविंद खुराना, सीवी रमण, वीएएस नायपॉल, वेंकट रामाकृष्णन, मदर टेरेसा, सुब्रमण्यम चंद्रशेखर, कैलाथ सत्यार्थी, आरके पचौरी और अमर्त्य सेन।