Nobel Prize in Chemistry 2026 - दो वैज्ञानिकों को मिला
2026-10-08 : हाल ही में, रसायन के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार यानी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry 2026) की घोषणा हुई है। पाठकों को बता दे की इस वर्ष के लिए हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को इस पुरस्कार के लिए चुना है। इन दोनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार इसलिए मिला क्योंकि इन्होने - असममित कार्बनिक संश्लेषण में अरैखिक प्रभावों और स्व-उत्प्रेरण से जुड़ी खोज की थी। ध्यान रहे की असममित संश्लेषण ऐसी रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें किसी अणु के दो दर्पण-प्रतिबिंब रूपों में से एक का निर्माण अधिक मात्रा में कराया जाता है।
About Nobel Prize In Hindi-
◉ नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं जिसमे - चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र शामिल है।
◉ यह अवॉर्ड नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।
◉ यह स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।
◉ अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है।
◉ पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया गया था।
◉ किसी एक क्षेत्र में एक साल में अधिकतम 3 लोगों को अवार्ड दिया जा सकता है।
◉ अब तक इन भारतीय लोगों को नोबेल पुरस्कार मिला हैं (Noble Prize Winners Of India) - रविंद्रनाथ टैगोर, हरगोविंद खुराना, सीवी रमण, वीएएस नायपॉल, वेंकट रामाकृष्णन, मदर टेरेसा, सुब्रमण्यम चंद्रशेखर, कैलाथ सत्यार्थी, आरके पचौरी और अमर्त्य सेन।