संजय कुमार बने पेट्रोनेट LNG लिमिटेड के नए CEO
2026-10-05 : हाल ही में, सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (विपणन) संजय कुमार को पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड का अगला प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की वह यहाँ इस पद पर "ए के सिंह" का स्थान लेंगे। आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियर और एमबीए की डिग्री रखने वाले संजय कुमार के पास प्राकृतिक गैस और एलएनजी मूल्य शृंखला में 30+ वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
पेट्रोनेट एलएनजी भारत की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयातक कंपनी है। देश में में प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक, बिजली उत्पादन, सिटी गैस वितरण और औद्योगिक ईंधन के रूप में होता है। ऐसे में एलएनजी आयात घरेलू आपूर्ति को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है।