International Coffee Day 2026 - Coffee is Part of the Solution
2026-10-03 : हाल ही में, 01 अक्टूबर के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की प्रतिवर्ष यह दिवस 01 अक्टूबर को उन लोगों का सम्मान और सराहना करने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जो दिन-रात खेतों में मेहनत करके कॉफी की खेती करते हैं और कॉफी के व्यवसाय से जुड़े हैं। ध्यान दे की अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली में पहली बार विश्व कॉफी दिवस की शुरुआत की थी।
इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Coffee is Part of the Solution" रखी गयी है। ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए एक दिन में 400 मिलीग्राम तक कैफीन लेना सुरक्षित माना जाता है। यह करीब चार कप ब्रूड कॉफी (Brewed Coffee) के बराबर हो सकता है।
About Coffee In Hindi-
◉ कॉफी हमारे डेली रूटीन का एक बहुत अहम हिस्सा है।
◉ यह हमारे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है।
◉ यह अच्छा स्वाद देता है और वसा को कम करता है।
◉ इथियोपिया के एक बकरी चरवाहे काल्दी ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की।
◉ विश्व में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन ब्राज़ील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है।
◉ भारत में रोबस्टा कॉफी तथा अरेबिका कॉफी का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है।