‘नरेंद्र भूषण’ बने पर्यावरण मंत्रालय के नए सचिव
2026-10-03 : हाल ही में, उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री नरेंद्र भूषण को पर्यावरण मंत्रालय के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इन्होने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के इस सचिव पद पर श्री तन्मय कुमार का स्थान लिया है। इस नियुक्ति से पहले श्री भूषण ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत भूमि संसाधन विभाग के सचिव के रूप में कार्य किया है।
ध्यान रहे की पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय हमारे देश में पर्यावरण और वानिकी नीतियों के नियोजन, संवर्धन और समन्वय के लिए नोडल एजेंसी है। तथा इसका मुख्यालय इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में स्थित है। प्रशासनिक स्तर पर इसका नेतृत्व सचिव करते हैं, इसलिए इस पद पर नियुक्ति नीति-निर्माण और क्रियान्वयन दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।