Forgot password?    Sign UP
दुनियाभर में International Teachers Day 2026 मनाया गया

दुनियाभर में International Teachers Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-10-05 : हाल ही में, 05 अक्टूबर के दिन दुनियाभर में विश्व शिक्षक दिवस (International Teachers Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 05 अक्टूबर को ही मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Standing with teachers: 60 years of protecting the profession, advancing its status and shaping our futures" रखी गयी है। ध्यान रहे की यूनेस्को की सिफारिशों को 1966 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकारने के बाद वर्ष 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया था।

वैसे कई देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता हैं। जैसे भारत में शिक्षक दिवस 05 सितंबर को मनाया जाता है। वहीँ चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा अमेरिका में मई के पहले सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस सेलीब्रेट किया जाता है। वहीं, थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस (Teachers Day 2026) का महत्व यह है की यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा (EI) विश्व शिक्षक दिवस (Vishva Shikshak Divas) मनाने हेतु प्रत्येक साल एक अभियान चलाता है जिससे की लोगों को शिक्षकों की बेहतर समझ तथा छात्रों और समाज के विकास में उनकी भूमिका निभाने में सहायता मिल सके।

Provide Comments :


Advertisement :