Forgot password?    Sign UP
‘अनूप कुमार साहा’ बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD & CEO

‘अनूप कुमार साहा’ बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD & CEO


Advertisement :

2026-10-01 : हाल ही में, कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को आगामी तीन वर्षों के लिए बैंक का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। आपको बता दे की श्री साहा यहाँ इस पद पर "अशोक वासवानी" का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। इससे पहले साहा जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे, जहां उन्हें होल-टाइम डायरेक्टर यानी कार्यकारी निदेशक बनाया गया था।

इनको बैंकिंग क्षेत्र में काफी वर्षों का अनुभव प्राप्त है। क्योंकि इससे पहले वह बजाज फाइनेंस लिमिटेड में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर रहे और आईसीआईसीआई बैंक में 14 वर्षों तक काम कर चुके हैं।

About Kotak Mahindra Bank In Hindi-



◉ इस बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

◉ उदय कोटक द्वारा यह वर्ष 1985 में स्थापित, कोटक महिंद्रा समूह भारत के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय समूहों में से एक रहा है।

◉ 22 मार्च 2003 को कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड को RBI से बैंकिंग लाइसेंस मिला था।

◉ यह भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में यह पहली कंपनी थी, जिसे बैंकिंग के लिए हरी झंडी मिली थी।

◉ बैंक का इस समय मार्केट कैप करीब 3790000 करोड़ रुपये (3.79 खरब रुपये) है।

Provide Comments :


Advertisement :