Forgot password?    Sign UP
दुनियाभर में International Day Of Non Violence 2026 मनाया गया

दुनियाभर में International Day Of Non Violence 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-10-01 : हाल ही में, 02 अक्टूबर के दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day Of Non Violence 2026) मनाया गया है। कहा जाता है कि अहिंसा के दर्शन का विकास गाँधी ने प्रसिद्ध रूसी लेखक लेव तालस्तोय के साथ मिलकर किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून, 2007 को एक प्रस्ताव पारित कर विश्व से यह आग्रह किया था कि वह शांति और अहिंसा के विचार पर अमल करे और महात्मा गाँधी के जन्म दिवस को Ahinsa Divas के रूप में मनाए।

Short Biography Of Mahatma Gandhi In Hindi-



◉ महात्मा गांधी (Mahatma Mandhi Setu) का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।

◉ उनके पिता का नाम करमचंद गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था।

◉ गांधी जी की माता पुतलीबाई, उनके पिता करमचंद गांधी की चौथी पत्नी थीं।

◉ गांधी जी का लालन-पालन वैष्णव मत में रमे परिवार में हुआ और जैन धर्म का भी उनपर गहरा प्रभाव था जिसके सिद्धांतों, अहिंसा, शाकाहार, आत्मशुद्धि‍ को उन्होंने अपने जीवन में भी उतारा था।

◉ गांधी जी ने अपने जीवन के एक समय में नास्तिकवाद, छोटी-मोटी चोरियां, धूम्रपान को भी अपनाया, परंतु इसे नादानी मानते हुए उन्होंने स्वयं से इन गलतियों को कभी न दोहराने का प्रण भी लिया। इसके बाद उन्होंने सही रास्ते को कभी नहीं छोड़ा।

◉ मोहनदास का विवाह मात्र 13 वर्ष की आयु में कर दिया गया था। उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था और वे उम्र में गांधी जी के समकक्ष ही थीं । लगभग 62 वर्ष की आयु तक उन्होंने वैवाहिक जीवन बिताया।

◉ उन्होंने लंदन में पढ़ाई कर बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी।

◉ अपने जीवन में कई बार उन्हें अनपेक्षि‍त अपमान के दौर से भी गुजरना पड़ा। लेकिन इस दौर को उन्होंने बाद में जीवन के महान रचनात्मक अनुभव माना। इसे उन्होंने सत्य के क्षण की संज्ञा दी।

Provide Comments :


Advertisement :