दुनियाभर में World Vegan Day 2026 मनाया गया
2026-11-02 : हाल ही में, 01 नवम्बर के दिन दुनियाभर में विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegan Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को लोगों को यह बताने के लिए मनाया जाता है की शाकाहारी खाने के प्रति अपनाी रूचि बढ़ाएं क्योंकि इससे पर्यावरण को भी बहुत फायदा होता है। इसके अलावा पर्यावरण को बचाने के लिए इस दिन इसके प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।
ध्यान रहें की यूके वेगन सोसाइटी (UK Vegan Society) ने पहली बार 1 नवंबर, 1994 को विश्व शाकाहारी दिवस यानि वर्ल्ड वेगन डे मनाया था। 1944 में ही वेगन सोसायटी बनाई गई थी। शाकाहारी दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने इसे यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के के लिए वेगन दिवस को हर साल मनाने की घोषणा की थी।