Forgot password?    Sign UP
World Polio Day 2026 - Theme, Date & Importance

World Polio Day 2026 - Theme, Date & Importance


Advertisement :

2026-10-22 : हाल ही में, दुनियाभर में 24 अक्तूबर के दिन दुनियाभर में विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को "जोनास साल्क" के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे। जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी।

इस वर्ष इस दिवस की थीम - One day, one focus: ending polio for good रखी गयी है। जानकारी रहे की पहला पोलियो टीका 1955 में खोजा गया था। बात करें भारत की तो साल 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था।

About Polio Disease In Hindi-



◉ पोलियो या पोलियोमेलाइटिस, एक अपंग यानी विकलांग करने वाली घातक बीमारी है।

◉ पोलियो से संक्रमित लगभग 72% लोग किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं करते हैं।

◉ पोलियो वायरस के कारण यह बीमारी होती है।

◉ व्यक्ति से व्यक्ति में फैलने वाला यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर हमला कर सकता है, जिससे पक्षाघात होने की आशंका होती है।

◉ पक्षाघात की स्थिति में शरीर को हिलाया नहीं जा सकता और व्यक्ति हाथ, पैर या अन्य किसी अंग से विकलांग हो सकता है।

◉ WHO के प्रयासों और विभिन्न देशों की सरकारों की दृढ़ता के साथ टीकाकरण अभियान ने दुनिया को पोलियो से बचाया।

Provide Comments :


Advertisement :