Forgot password?    Sign UP
इंदरपाल सिंह वालिया बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख

इंदरपाल सिंह वालिया बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख


Advertisement :

2026-11-03 : हाल ही में, आशुतोष दीक्षित के प्रमुख बनने के बाद इंदरपाल सिंह वालिया (Inderpal Singh Walia) को भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख (VCAS) के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की श्री वालिया ने इस नियुक्ति से पहले पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। तथा इन्होने 11 जून, 1988 को भारतीय वायु सेना (IAF) की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया था।

और इन्हें मिग-21, मिग-23, मिग-27, जैगुआर और एसयू-30 एमकेआई सहित कई विमान उड़ाने का अनुभव प्राप्त है। श्री वालिया ने भारतीय वायु सेना के डायरेक्टोरेट ऑफ एयर स्टाफ इंस्पेक्शन (DASI) का भी नेतृत्व किया है इसके अलावा जापान और दक्षिण कोरिया में दूतावासों में डिफेंस अताशे के रूप में काम किया एवं वह ईस्टर्न एयर कमांड में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर रहे हैं।

All About IAF In Hindi-



◉ भारतीय सेना दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना की सूची में भी गिनी जाती है।

◉ भारतीय क्षेत्रों को सभी जोखिमों से बचाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करना इसकी जिम्मेदारी है।

◉ समय बीतने के साथ साथ भारतीय वायुसेना ने अपने आपको को बहुत मजबूत बनाया है।

◉ भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’।

◉ भारतीय वायुसेना को आजादी से पहले Royal Indian Airforce के नाम से जाना जाता था।

◉ वर्ष 1950 के बाद इसमें से रॉयल शब्द हटाकर इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया था।

◉ देश की स्वतंत्रता के बाद "सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट" को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था।

Provide Comments :


Advertisement :