मशहूर गायिका ‘सुमन कल्याणपुर’ का 89 वर्ष की उम्र में निधन
2026-06-02 : हाल ही में, प्रसिद्द गायिका सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। आपको बता दे की इन्होने वर्ष 1950 से 1970 तक हिंदी और मराठी भाषाओं में गाने गाकर अपना बेहतरीन योगदान दिया था। सुमन के प्रसिद्द गानों में ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करके प्यार’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ आदि शामिल हैं। वह भारतीय संगीत जगत की उन गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर को अपनी गायकी से यादगार बना दिया था।
इन्होने अपने पूरे करियर में 740 गानों को आवाज दी वहीं मोहम्मद रफी के साथ सबसे ज्यादा डुएट गाने वाली सिंगर्स में उनका नाम आता है। उन्होंने रफी के साथ 140 से ज्यादा डुएट गाने गाए थे। इनके योगदान के लिए वर्ष 2009 में महाराष्ट्र सरकार ने लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा इन्हें वर्ष 2023 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।