इंग्लिश खिलाड़ी ‘बेन स्टोक्स’ ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास
2026-06-30 : हाल ही में, 2019 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की स्टोक्स ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं और टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं है। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक 122 टेस्ट, 114 ODI और 43 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जहाँ टेस्ट मैचों में 7228 रन बनाए और 246 विकेट झटके है।
इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 3463 रन और 74 विकेट दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में स्टोक्स ने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके है। फ़िलहाल नॉटिंघम में खेला जा रहा टेस्ट मैच स्टोक्स के करियर का आखिरी मैच है। स्टोक्स ने साल 2022 से टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन अब इंग्लैंड को इस फॉर्मेट के लिए किसी दुसरे अनुभवी खिलाड़ी की ओर रुख करना पड़ेगा।