India’s first AI-powered bird sanctuary - महाराष्ट्र में बनेगा
2026-07-23 : हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य (India’s first AI-powered bird sanctuary) विकसित करने का निर्णय लिया है। आपको बता दे की यह इस प्रकार का AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य मुंबई के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो सैंक्चुअरी में बनाया जाएगा। 20.09 हेक्टेयर में फ़ले इस अभयारण्य में पक्षी पहचान और निगरानी केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से पक्षियों की रियल टाइम ट्रैकिंग और प्रजातियों की पहचान की जा सकेगी।
ध्यान रहे की ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो सेंचुरी को वर्ष 2015-16 में संरक्षित अभयारण्य घोषित किया गया था। यह भारत का पहला फ्लेमिंगो पार्क है। इसके अलावा यह सेंट्रल एशियन फ्लाईवे का हिस्सा भी है, जहां हर साल यूरोप, मध्य एशिया और दूसरे देशों से हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं।
अब इस नई घोषणा के बाद यहाँ करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में AI कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों की पहचान करेंगे और उनके आने-जाने पर नजर रखेंगे। इसका फायदा यह होगा की, इससे वैज्ञानिकों को पक्षियों के बारे में ज्यादा सही और सटीक जानकारी मिल सकेगी।