Forgot password?    Sign UP
Qdenga (क्यूडेंगा) : भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दी

Qdenga (क्यूडेंगा) : भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दी


Advertisement :

2026-07-22 : हाल ही में, भारत ने डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। औषधि महानियंत्रक ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया द्वारा विकसित क्यूडेंगा (Qdenga) वैक्सीन के विपणन को अनुमति प्रदान की है। ध्यान रहे की यह भारत का पहला डेंगू टीका है जिसे इस बीमारी से बचाव के लिए बाजार में उतारने की मंजूरी मिली है। इस टीके को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड सहित 42 देशों में पहले ही नियामक मंजूरी मिल चुकी है।

कंपनी के अनुसार यह वैक्‍सीन 4 वर्ष से 60 वर्ष आयु के लोगों के लिए स्‍वीकृत और इसे डेंगू संक्रमण के पूर्व इतिहास की जांच के बिना लगाया जा सकता है। इसे 0.5 ml की दो डोज़ में दिया जाता है, जिनके बीच तीन महीने का अंतर होता है।

Dengue Symptoms And Treatment In Hindi-



◉ डेंगू एक मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन या डिजीज है, जिसमें तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते आदि निकल आते हैं।

◉ डेंगू से संक्रमित होने पर इसके लक्षण 4 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं। हल्के लक्षण में तेज बुखार होना, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, आंखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकत्ते होना, ग्लैंड्स में सूजन होना आदि हैं।

◉ डेंगू से बचाव के लिए कंप्लीमट ब्लड काउंट टेस्ट (CBC Test) कराएं, जिससे जानकारी मिले कि शरीर में प्लेईटलेट्स की क्या स्थिति है। इसी के आधार पर डॉक्टर आपका इलाज करते हैं।

◉ डेंगू NS-1 AG के लिए एलिसा टेस्ट कराएं। इस ब्लड टेस्ट से डेंगू वायरस एंटीजन का पता चलता है। खूब सारा पानी और ओआरएस पिएं। इसके अलावा खाने पीने पर खास ध्यान रखें। सूप, काढ़ा, नारियल पानी, अनार आदि का अधिक सेवन करें, खिचड़ी व दलिया खाएं।

Provide Comments :


Advertisement :