भारतीय मूल के ‘कनिष्क नारायण’ बने को ब्रिटेन के पहले AI के मंत्री
2026-07-22 : हाल ही में, भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण (Kanishk Narayan) को ब्रिटेन का प्रथम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के मंत्री बनाया गया है। आपको बता दे की कनिष्क की ये नियुक्ति नए ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद की गई है। और इस नियुक्ति से पहले नारायण AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर के दामूचक स्थित सोंधो हाउस में हुआ। उनके पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिन्हा वेल्स की राजधानी कार्डिफ में सालिसीटर हैं। इनकी पढाई के बारें में जिक्र करें तो इन्होने ईटन कॉलेज से स्कूली शिक्षा हासिल की है। और इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
वह 12 साल की उम्र में वे कार्डिफ चले गए थे। तथा इन्होने वर्ष 2024 में राजनीति में कदम रखा और वेल्स के वेले ऑफ ग्लैमोरगन से सांसद बने, जो 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी का प्रतीक है। इसके अलावा ध्यान रखें की कनिष्क वेल्स से पहले जातीय अल्पसंख्यक सांसद भी बने थे।