ICC Player of The Month August 2026 - श्रीलंका के क्रिकेटर ‘सोनल दिनुशा’ को मिला सम्मान
2026-09-19 : हाल ही में, श्रीलंका के क्रिकेटर सोनल दिनुशा को अगस्त महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month August 2026) घोषित किया गया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने पिछले दिनों भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। यहाँ इन्होने इस सीरीज में चार पारियों में 420 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया।
इसके अलावा महिला वर्ग में यह सम्मान आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की 19 साल की युवा बल्लेबाज "लूसी बार्नेट" ने जीता है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला क्योंकि इन्होने पिछले दिनों, विमेंस कॉन्टिनेंटल कप में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए तथा अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।
गोरतलब हो की इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर "जस्टिन ग्रीव्स" को जुलाई-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड वेस्टइंडीज की ही क्रिकेटर "हेली मैथ्यूज" को मिला था।