‘हंसराज सिंह वर्मा’ बने क्यूबा गणराज्य में भारत के नए राजदूत
2026-09-19 : हाल ही में, भारतीय विदेश सेवा के 2008 बैच के अधिकारी श्री ‘हंसराज सिंह वर्मा (IFS Hansraj Singh Verma)’ को क्यूबा गणराज्य में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले वह ब्राजील के साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूत (Consul General) के रूप में कार्यरत थे। वर्मा के पास कूटनीति का वर्षों का अनुभव प्राप्त है।
इससे पहले वर्मा ने ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में राजनीतिक और व्यापारिक मामलों के काउंसलर इन-चार्ज, और नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय मुख्यालय में उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी (मार्च 2019 से जुलाई 2021) के रूप में काम किया है।
About Cuba Country In Hindi-
• यह कैरिबियन सागर में स्थित एक प्रमुख द्वीप देश है, जिसकी राजधानी हवाना है।
• इस देश का कुल क्षेत्रफल लगभग 110,860 वर्ग किलोमीटर है।
• इस देश को दुनिया का "चीनी का कटोरा" भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ गन्ने की भारी पैदावार होती है।
• क्यूबा की मुद्रा क्यूबा पेसो (CUP) है।