Forgot password?    Sign UP
International Day Of Peace 2026: Invest in Peace - For Everyone, Everywhere, Every Day

International Day Of Peace 2026: Invest in Peace - For Everyone, Everywhere, Every Day


Advertisement :

2026-09-21 : हाल ही में, 21 सितम्बर के दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day Of Peace 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को दुनिया भर में सभी देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Invest in Peace - For Everyone, Everywhere, Every Day" रखी गयी है।

इस दिवस के इतिहास की बात करें तो इसे मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 में की थी। जिसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। जिसके बाद 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने साल 2002 से इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से लेकर अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।

Provide Comments :


Advertisement :