इंग्लिश गेंदबाज ‘मार्क वुड’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास
2026-09-22 : हाल ही में, अपनी रफ़्तार से बड़े-बड़े बल्लेबाजों से छक्के छुड़ा देने वाले इंग्लिश टीम के गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की 36 वर्षीय वुड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 146 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप और 4 एशेज खिताब जीते।
ध्यान रहे की वुड ने वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। लेकिन बार-बार चोटिल होने से परेशान होने के कारण इन्होने आखिरकार सन्यास लेना ही बेहतर समझा। इनके करियर की बात करें तो इन्होने अब तक कुल 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 80 विकेट चटकाए। तथा टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करते हुए वुड ने 54 विकेट लिए।