‘सविता पूनिया’ बनी भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी
2026-09-23 : हाल ही में, सविता पूनिया ने एशियन गेम्स में इंडोनेशिया के खिलाफ 321 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले को खेलकर वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं है। आपको बता दे की अब तक यह रिकॉर्ड "वंदना कटारिया" के नाम था। हालाँकि इन गेम्स में सविता ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ही वंदना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।
सविता पूनिया ने वर्ष 2009 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था। इसके बाद वो टीम की अहम खिलाड़ी बनीं और लंबे समय तक कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में भारत के तरफ से खेला। इनके खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु इनको कई अहम् अवार्ड्स भी मिल चुके है, जिनकी सूची इस प्रकार है:
• पद्म श्री (2025)
• अर्जुन पुरस्कार (2018)
• तीन बार FIH साल की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवार्ड
• तीन बार हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार