DURGA Yojana - दिल्ली सरकार ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए शुरू की
2026-09-25 : हाल ही में, दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी प्रदान की है। आपको बता दे की इस योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को स्वरोजगार का मौका दिया जाएगा। DURGA यानी "ड्राइविंग अपलिफटमेंट एण्ड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो स्कीम" में हर एक राजस्व जिले में ज्यादातर 90 ऑटो महिलाओं और 10 ऑटो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए होंगे।
DURGA Yojana की पात्रता के बारें में जिक्र करें तो इसमें 20 से 40 साल तक की उम्र की महिलायें और ट्रांसजेंडर पात्र होंगे। इसके अलावा इस योजना का फायदा लेने के लिए दिल्ली निवासी होना, वैध वोटर ID, LMV ड्राइविंग लाइसेंस और PSV बैज जैसी शर्तें शामिल हैं। फ़िलहाल हुई बैठक के अनुसार इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इनमें से 1170 महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे।