World Maritime Day 2026 - Date, Importance, History & Theme
2026-09-25 : हाल ही में, 24 सितंबर के दिन दुनियाभर में विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day 2026) मनाया गया। पाठकों को बता दे की विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम बृहस्पतिवार (Last Thursday of Every September Month) को मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा शिपिंग सुरक्षा के महत्व, समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री वातावरण की सुरक्षा एवं समुद्री उद्योग पर जोर डाला जाता है।
इस वर्ष इस दिवस की थीम - "From Policy to Practice: Powering Maritime Excellence" रखी गयी है। इतिहास में यह पहली बार है जब IMO ने दो साल की अवधि के लिए एकल विषय चुना है। ध्यान रहे की पहला विश्व समुद्री दिवस 17 मार्च 1978 को मनाया गया था।
About IMO In Hindi-
◉ यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है।
◉ यह शिपिंग को विनियमित करने के कार्य करती है।
◉ आईएमओ की स्थापना साल 1948 में जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी समुद्री सलाहकार संगठन के रूप में की गयी थी।
◉ इस संस्था का मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है।
◉ इसके 171 सदस्य और तीन एसोसिएट सदस्य हैं।
◉ भारत साल 1959 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का सदस्य बना था।