Forgot password?    Sign UP
पुरे भारत में Antyodaya Diwas 2026 मनाया गया

पुरे भारत में Antyodaya Diwas 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-09-26 : हाल ही में, 25 सितम्बर के दिन पुरे भारत में अंत्योदय दिवस (Antyodaya Diwas 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 25 सितम्बर को यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya) की जयंती के दिन मनाया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय को एक राष्ट्रवादी नेता के तौर पर याद किया जाता है, जो गरीबों और दलितों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। अंत्योदय शब्द का अर्थ है "उत्थान"।

ध्यान दे की अंत्योदय दिवस (Antyodaya Diwas) को मनाने की शुरुआत साल 2017 में की गई थी। 2017 में शुरू हुआ अंत्योदय दिवस के उत्सव का ये आठवां वर्ष है।

About Pandit Deendayal Upadhyaya In Hindi-



◉ पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Antyodaya Express) का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था।

◉ उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामप्यारी था।

◉ उनके पिता रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे और माता धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।

◉ अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आएं, आजीवन संघ के प्रचारक रहे।

◉ 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में "भारतीय जनसंघ" की स्थापना हुई।

◉ वर्ष 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीनदयाल उपाध्याय इस दल के महामंत्री बने तथा 1967 तक वे भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे।

◉ सन् 1967 में कालीकट अधिवेशन में उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और मात्र 43 दिन बाद ही 10/11 फरवरी 1968 की रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई।

Provide Comments :


Advertisement :