World Heart Day 2026 - Donʼt Miss a Beat
2026-09-30 : हाल ही में, 29 सितम्बर के दिन दुनियाभर में "विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2026)" मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए हर साल 29 सितम्बर को ही मनाया जाता है। क्योंकि आजकल तनाव, खान-पान पर ध्यान न देना, शराब, धुम्रमान के सेवन के कारणों के चलते हृदय संबंधी बीमारियां ज्यादातर लोगों को घेर रही है।
इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Donʼt Miss a Beat" रखी गयी है। ध्यान दे की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साल 2000 में पहली बार विश्व हृदय दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद हर साल इसे सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाने लगा। जिसके बाद साल 2014 से विश्व हृदय दिवस (Heart Day) को 29 सितंबर के दिन मनाया जाने लगा।
About Heart Disease In Hindi-
◉ हृदय रोग (Heart Disease Prediction) का सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में कोलेस्ट्राल का बढ़ना।
◉ ज्यादा वजन बढ़ने से भी हृदय संबंधित समस्याओें को खतरा बढ़ जाता है, इसलिए दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी हो गया है।
◉ धूम्रपान की आदत भी इस रोग के खतरे को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है।
◉ जंक फूड के सेवन से भी शरीर में जरुरत से ज्यादा नमक की मात्रा पहुचंती है, इसलिए इससे बचना चाहिए।
◉ अपनी जीवन शैली में बदलाव करके और अच्छी आदते अपना कर इस घातक रोग से बचा जा सकता है।
How To Keep Your Heart Healthy-
◉ नियमित व्यायाम करें।
◉ भोजन में नमक और वासा की मात्रा कम कर लें।
◉ अच्छा और शुद्द आहार ले।
◉ तनावमुक्त जीवन जिएं।
◉ धूम्रपान व शराब का सेवन न करें।