| May 10, 2026 : हाल ही में, सम्पन्न हुए राज्य में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। जिसके बाद एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ध्यान रहे की सरमा की इस ताजपोशी के साथ ही असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। असम में बीजेपी पहली बार साल 2016 में सत्ता में आई थी, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। |