| May 12, 2026 : हाल ही में, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने श्री अशोक कुमार पंडा (Ashok Kumar Panda) को नए चेयरमैन & प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले पंडा कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में काम कर रहे थे और इस दौरान लगभग 9 महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा। आपको बता दे की पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद 1992 में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। और उन्हें परिचालन, वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त है। |