| May 18, 2026 : हाल ही में, खाड़ी देश इराक ने अली फलीह काधिम अल-ज़ैदी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। आपको बता दे की बिना किसी पूर्व राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यवसायी, अली फलीह काधिम अल-ज़ैदी ने पांच महीने के राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए एक सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस देश में प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है, जबकि राष्ट्रपति राष्ट्र प्रमुख की भूमिका निभाते हैं। इराक की संसद को काउंसिल ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कहा जाता है, जो एकसदनीय विधायिका है और सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। |