| May 29, 2026 : हाल ही में, उर्दू शायरी के प्रसिद्द शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की उर्दू शायरी को आसान और बोलचाल की भाषा में नई पहचान देने वाले बशीर के शेर साहित्यिक महफ़िलों से निकलकर आम लोगों की ज़बान तक पहुंचे थे। एवं उनकी ग़ज़लों में मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों, बिछड़ने का गम और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के अनुभव दिखाई देते थे। उनकी कई नज्में और गजल गायक जगजीत सिंह ने अपने एल्बम में शामिल की हैं। इनमें ‘रात आंखों में ढली पलकों पे जुगनू आए’, ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में’ महशूर गजलें शामिल हैं। |