‘हरि बाबू कंभमपति’ बने ओडिशा के नए राज्यपाल
2026-05-28 : हाल ही में, ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चरधारी शरण सिंह ने श्री ‘हरि बाबू कंभमपति (Hari Babu Kambhampati)’ को राज्य के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की कंभमपति को पिछले महीने की 27 तारीख को रघुबर दास के इस्तीफे के बाद ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे मिजोरम के राज्यपाल थे।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है, जो राज्य का संवैधानिक प्रमुख माना जाता है। ध्यान रहे की राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 155 के तहत की जाती है।
All About Odisha State In Hindi-
◉ क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत के भारत का 8वां सबसे बड़ा राज्य है।
◉ जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का 11वां सबसे बड़ा राज्य है।
◉ इस राज्य की राजधानी "भुवनेश्वर" है।
◉ इस राज्य के पड़ोसी राज्यों में - उत्तर में झारखंड और पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश स्थित है।
◉ ओडिशा का राज्य पक्षी "इंडियन रोलर (नीलकंठ)" है।
◉ ओडिशा का राज्य पशु "साम्भर हिरण" है।
◉ ओडिशा का राजकीय वृक्ष "बुरांश" है।