Forgot password?    Sign UP
‘जस्टिस मीनाक्षी मदन राय’ बनी पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश

‘जस्टिस मीनाक्षी मदन राय’ बनी पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश


Advertisement :

2026-06-04 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को नियुक्त किया है। आपको बता दे की मीनाक्षी यहाँ इस पद पर "संगम कुमार साहू" की जगह लेंगी, जो 4 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। इस नियुक्ति से पहले जस्टिस मीनाक्षी ने सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है और कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद भी संभाला है।

ध्यान रहे की जस्टिस मीनाक्षी उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने वाली सिक्किम की प्रथम महिला भी हैं। न्यायधीश बनने से पहले वे 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में पंजीकृत हुईं और एक एडवोकेट आन रिकार्ड के अधीन दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।

बात करें इनकी शिक्षा की तो, इन्होने गंगटोक और कुर्सियोंग में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद सिक्किम सरकार द्वारा दी गई मेरिट छात्रवृत्ति पर दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कालेज से राजनीति विज्ञान (आनर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। और इसके बाद इन्होने वर्ष 1989 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

Provide Comments :


Advertisement :