‘विवेक अग्रवाल’ बने FATF के प्रथम भारतीय उपाध्यक्ष
2026-06-20 : हाल ही में, मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी विवेक अग्रवाल को पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) का नया उपाध्यक्ष चुना गया। आपको बता दे की यह पहली बार है जब भारत इस ग्लोबल संस्था के वाइस-प्रेसिडेंट का पद संभालेगा। ध्यान रहे की वाइस-प्रेसिडेंट को FATF प्लेनरी के दौरान सदस्य चुनते हैं और वह संस्था के काम को आगे बढ़ाने में प्रेसिडेंट की मदद करता है। इस संगठन में उपाध्यक्ष लक्ष्यों को पूरा करने में अध्यक्ष की मदद करते हैं।
About FATF In Hindi-
• यह एक अंतर-सरकारी संगठन है।
• इस संगठन का मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
• यह संगठन वैश्विक स्तर पर चर्चित “ग्रे लिस्ट” और “ब्लैक लिस्ट” जारी करता है।
• FATF के उपाध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
• FATF के अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है।
• FATF Full Form- Financial Action Task Force.