‘अनिमेष कुजूर’ बने विदेश में सबसे तेज दौड़ने वाले भारतीय धावक
2026-07-13 : हाल ही में, 23 वर्षीय अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय धावक बने है। आपको बता दे की यहाँ अनिमेष ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी की है। ध्यान रहे की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 मीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। बोल्ट ने महज 9.58 सेकेंड में यह कीर्तिमान वर्ष 2009 में स्थापित किया था।
हालाँकि केवल भारतीय धावक की नजर से देखें तो इससे पहले भी सबसे तेज विदेशों में दौड़ने का रिकॉर्ड अनिमेष के ही नाम था। इन्होने इससे पहले हीट में 10.19 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए 10.14 सेकेंड का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (पर्सनल बेस्ट) दर्ज किया।
नेशनल लेवल पर यह रिकॉर्ड "गुरिंदरवीर सिंह" के नाम है। पिछले दिनों मई में गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी की है जिसके बाद से वह भारत के अब तक के सबसे तेज धावक बने हुए है।
शीर्ष पांच 100 मीटर दौड़ के सबसे तेज धावक-
1. 9.58 Sec. - उसेन बोल्ट
2. 969 Sec. - टाइसन गे
3. 969 Sec. - योहान ब्लैक
4. 9.72 Sec. - असाफा पावेल
5. 9.74 Sec. - जस्टिन गेटलिन
शीर्ष पांच 100 मीटर दौड़ के सबसे तेज भारतीय धावक-
1. गुरिंदरवीर सिंह (10.09s)
2. अनिमेष कुजूर (10.14s)
3. अनिमेष कुजूर (10.15s)
4. गुरिंदरवीर सिंह (10.17s)
5. अनिमेष कुजूर (10.18s)