‘शक्ति शर्मा’ बनी पहली नॉन मेडिकल महिला एयर वाइस मार्शल
2026-09-02 : हाल ही में, भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने इतिहास रचते हुए इंडियन डिफेंस फोर्सेज की नॉन मेडिकल ब्रांच से टू-स्टार रैंक पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनने का तमगा हासिल किया है। 30 वर्षों से अधिक लंबे अपने करियर में शिक्षा, प्रशिक्षण, संस्थागत नेतृत्व और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाली शर्मा ने अब वायुसेना मुख्यालय में सहायक वायुसेना प्रमुख (शिक्षा) की जिम्मेदारी संभाली है।
आपको बता दे की शक्ति शर्मा को 18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की शिक्षा शाखा में अधिकारी के तौर पर कमीशन मिला था। इससे पहले वह तीनों सेनाओं में से किसी भी शाखा की पहली महिला अधिकारी थीं, जिन्होंने सैनिक स्कूल की कमान संभाली थी। यह भी इनके नाम एक खास रिकॉर्ड है।
All About IAF In Hindi-
◉ भारतीय सेना दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना की सूची में भी गिनी जाती है।
◉ भारतीय क्षेत्रों को सभी जोखिमों से बचाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करना इसकी जिम्मेदारी है।
◉ समय बीतने के साथ साथ भारतीय वायुसेना ने अपने आपको को बहुत मजबूत बनाया है।
◉ भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’।
◉ भारतीय वायुसेना को आजादी से पहले Royal Indian Airforce के नाम से जाना जाता था।
◉ वर्ष 1950 के बाद इसमें से रॉयल शब्द हटाकर इंडियन एयर फोर्स कर दिया गया था।
◉ देश की स्वतंत्रता के बाद "सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट" को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था।