Forgot password?    Sign UP
Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 - चार हस्तियों को मिला

Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 - चार हस्तियों को मिला


Advertisement :

2026-09-03 : हाल ही में, वर्ष 2024 के तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार की घोषणा की गयी है। जिसमे कुल 4 हस्तियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिनमे इस वर्ष के चयन में पर्वतारोहण, पैरा-स्विमिंग और साहसिक खेलों के संवर्धन से जुड़ी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ शामिल हैं। यहाँ भूमि साहसिक श्रेणी में "बलजीत कौर" को पुरस्कार दिया गया है। वहीँ इसी श्रेणी में "स्कालजंग रिगजिन" को भी सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा जल साहसिक श्रेणी में "रीमो साहा" को चुना गया है। तथा "शिव प्रसाद चमोली" को शीतकालीन खेलों और साहसिक खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इन सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी।

About Tenzing Norgay National Adventure Award In Hindi-



• तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों (Tenzing Norgay Award) को साहसिक खेलों के लिए भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है।

• इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के बराबर माना जाता है।

• साहस के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए प्रतिवर्ष ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

• इन पुरस्कारों को चार श्रेणियों - वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और जीवन भर की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाता है।

• प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

Provide Comments :


Advertisement :