| September 4, 2026 : हाल ही में, 05 सितम्बर के दिन पुरे भारत में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर शिक्षक दिवस (National Teacher’s Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक थे। एकबार इनके शिष्यों ने इनका जन्मदिन मनाने के लिए इनसे अनुमति मांगी। तब इन्होंने कहा कि अगर मेरे जन्म दिन को ऐसे न मनाकर शिक्षकों के योगदान और सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाए तो मुझे ज्यादा अच्छा लगेगा। इसलिए इनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस (Teachers Day) के रुप में मनाया जाता है। |