Durand Cup 2026 - ईस्ट बंगाल ने जीता खिताब
2026-08-26 : हाल ही में, ईस्ट बंगाल ने कोलकाता में आयोजित फाइनल में मोहन बागान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अब तक का अपना 17वां डूरंड कप (Durand Cup 2026) खिताब जीता है। आपको बता दे की इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल का 22 साल से चला आ रहा ट्रॉफी का इंतजार भी खत्म हो गया। इससे पहले ईस्ट बंगाल ने वर्ष 2004 में मोहन बागान को 2-1 से हराकर यह खिताब जीता था।
All About Durand Football Tournament In Hindi-
◉ यह एक फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसे वार्षिक रूप से खेला जाता है।
◉ इस टूर्नामेंट को पहली बार वर्ष 1888 में शिमला में आयोजित (Durand Cup History) किया गया था।
◉ इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक "सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड" के नाम पर रखा गया है, जो 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव थे।
◉ यह खेल जगत की दूसरी सबसे पुरानी प्रतियोगिता भी मानी जाती है।