ICC Player of The Month July 2026 - वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ‘जस्टिन ग्रीव्स’ को मिला सम्मान
2026-08-26 : हाल ही में, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) को जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC Player of The Month July 2026) घोषित किया गया है। इनको यह सम्मान इसलिए मिला है, क्योंकि इन्होने पिछले दिनों श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा महिला वर्ग में यह सम्मान वेस्टइंडीज की ही क्रिकेटर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) को मिला है। मैथ्यूज को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि इन्होने पिछले दिनों आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 265 रन बनाए और टीम को 3-0 से सीरीज जीत दिलाई। और इस दौरान मैथ्यूज ने लगातार पहले दो वनडे में शतक भी जड़े।
गोरतलब हो की इससे पहले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर "नाथन स्मिथ" को जून-2026 महीने के लिए ICC Player of The Month का सम्मान मिला था। और इसके अलावा महिला वर्ग में यह अवार्ड इंग्लैंड की क्रिकेटर "डैनी व्यॉट-हॉज" को मिला था।