Forgot password?    Sign UP
National Sports Day 2026 - Khelega Bharat, Jeetega Bharat

National Sports Day 2026 - Khelega Bharat, Jeetega Bharat


Advertisement :

2026-08-27 : हाल ही में, 29 अगस्त के दिन यानी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पुरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2026) मनाया गया है। इस वर्ष इस दिवस की थीम- "Khelega Bharat, Jeetega Bharat" रखी गयी है। पाठकों को बता दे की ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिए 1926 से लेकर 1949 तक हॉकी खेली। अपने करियर के दौरान मेजर ध्यानचंद भारत को 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब रहे।

गोरतलब हो की वर्ष 2022 में भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल पुरस्कार का नाम बदलकर भारत के महान हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया था। ये पुरस्कार भारत खेल जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है जो हर साल भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इसके अंतर्गत खिलड़ियों को सरकार की तरफ से पदक, प्रशस्ति पत्र और धन राशि दे कर उन्हे सम्मानित किया जाता है।

About Major Dhyan Chand In Hindi-



◉ मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

◉ मेजर ध्यानचंद भारत के सबसे बड़े हॉकी खिलाड़ी थे।

◉ मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे।

◉ उन्होंने वर्ष 1926 से वर्ष 1948 के बीच 1000 से अधिक गोल किए थे।

◉ उन्होंने भारत को वर्ष 1928 का एम्सटर्डम ओलंपिक, वर्ष 1932 का लॉस एंजिल्स ओलंपिक और वर्ष 1936 का बर्लिन ओलंपिक जीताने में मदद की।

◉ वे हॉकी के पैरामीटर बन चुके थे जिसके द्वारा अन्य खिलाड़ियों की क्षमता को मापा जाता हैं।

◉ ध्यानचंद केवल 16 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हो गये थे।

◉ उनकी गिनती भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है।

◉ वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

◉ उन्हें वर्ष 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

Provide Comments :


Advertisement :