Forgot password?    Sign UP
India’s first Quantum AI University - आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगी

India’s first Quantum AI University - आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनेगी


Advertisement :

2026-08-28 : हाल ही में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) द्वारा अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और एआई विश्वविद्यालय (India’s first Quantum AI University) परिसर स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। आपको बता दे की यह परिसर 8.5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जिसमें पांच वर्षों में 730.7 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

और यह संस्थान क्वांटम प्रौद्योगिकियों, एआई, सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता का समावेश होगा। तथा इस विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, डिप्लोमा और एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

About Andhra Pradesh State In Hindi-



◉ यह भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है।

◉ क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है।

◉ इस राज्य में आमतौर पर तेलुगु, अँग्रेजी, उर्दू और हिंदी भाषा के लोग रहते है।

◉ आंध्रप्रदेश की राजधानी - विशाखापत्तनम (कार्यकारी), अमरावती (विधायी), कुरनूल (न्यायिक), हैदराबाद है।

◉ इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 1,60,205 वर्ग किमी है।

◉ आंध्रप्रदेश का राजकीय पक्षी - रामा चिलुका (Psittacula Krameri)

◉ आंध्रप्रदेश का राजकीय वृक्ष - नीम (Azadirachta indica)

◉ आंध्रप्रदेश का राजकीय पशु - कृष्णा जिंका (Antilope cervicapra)

◉ आंध्रप्रदेश का राजकीय फूल - चमेली (jasminnum officinale)

Provide Comments :


Advertisement :