मशहूर खिलाड़ी ‘नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर’ ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया सन्यास
2026-07-07 : हाल ही में, ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार (Neymar da Silva Santos Júnior) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे की नेमार ने वर्ष 2010 में मेटलाइफ स्टेडियम में ब्राजील की तरफ से अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने करियर में कुल 130 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। तथा इन्होंने अब तक कुल 80 इंटरनेशनल गोल किए थे।
नेमार ने ब्राजील के लिए चार वर्ल्ड कप और दो ओलंपिक खेले। वर्ष 2012 में उन्होंने ब्राजील के साथ ओलंपिक सिल्वर मेडल जीता और साल 2016 में गोल्ड मेडल नाम किया था। वर्ष 2024 में नेमार को ग्लोब सॉकर अवार्ड "प्लेयर करियर अवार्ड" से सम्मानित किया गया था।