सौरव गांगुली बने ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले 12th भारतीय क्रिकेटर
2026-07-10 : हाल ही में, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC Hall of Fame में शामिल करने का ऐलान किया गया है। आपको बता दे की अब तक गांगुली हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर होंगे। गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। इसके अलावा 311 वनडे में उनके नाम 11363 रन और 22 शतक दर्ज हैं। तथा गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 132 विकेट भी लिए थे।
गांगुली से पहले भारतीय क्रिकेटरों में - सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को यह सम्मान मिल चूका है। ध्यान रहे की किसी भी खिलाड़ी को इस हॉल ऑफ फेम में शामिल करने से पहले उसके संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी होता है।
About ICC Hall of Fame In Hindi-
◉ आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम ऐसा सूची है जिसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है।
◉ आईसीसी ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन के सहयोग से शुरू किया गया है।
◉ आईसीसी के इस पुरस्कार समारोह के दौरान प्रत्येक साल नए सदस्यों को इसमें शामिल किया जाता है।
◉ आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम की शुरूआती सूची में डब्ल्यू जी ग्रेस, ग्राहम गूच, बैरी रिचर्ड्स जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शामिल हैं।